पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ‘ज्ञान संसाधन केंद्र नेटवर्क’

  • 28 Jul 2020

27 जुलाई, 2020 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत सरकार के डिजिटल इंडिया पहल के तहत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का 'ज्ञान संसाधन केंद्र नेटवर्क' (Knowledge Resource Centre Network- KRCNet) लॉन्च किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: सूचना प्रौद्योगिकी के शानदार विकास को ध्यान में रखते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पारंपरिक पुस्तकालयों को एक शीर्ष ज्ञान संसाधन केंद्रों में अपग्रेड किया जाएगा।

  • इन ज्ञान संसाधन केन्द्रों को एक दूसरे के साथ जोड़ा जाएगा और KRCNet पोर्टल में एकीकृत किया जाएगा, जो पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बौद्धिक जगत को एक मंच प्रदान करेगा।

  • KRCNet मंत्रालय के ज्ञान संसाधनों, इसके रखरखाव, आसान पुनर्प्राप्ति और प्रसार के दस्तावेजीकरण के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली स्थापित करेगा।

  • यह मंत्रालय के मुख्यालय और उसके संस्थानों में उपलब्ध बौद्धिक संसाधनों, उत्पादों और परियोजना आउटपुट को इकट्ठा कर, उनका विश्लेषण, सूचकांक और संग्रहण करेगा।

  • नीति निर्माण, रिपोर्ट तैयार करने और सूचना प्रसार के लिए सूचना विश्लेषणात्मक उपकरणों और तकनीकों जैसे कि बिब्लियोमेट्रिक्स, साइंटोमेट्रिक्स, बिग-डेटा एनालिटिक्स, सोशल मीडिया एनालिटिक्स आदि का अनुप्रयोग करेगा।

  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का गठन वर्ष 2006 में भारत मौसम विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय मध्यम रेंज मौसम पूर्वानुमान केंद्र, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Tropical Meteorology), पृथ्वी जोखिम मूल्यांकन केंद्र एवं समुद्र विकास मंत्रालय के विलय द्वारा किया गया था।