वैश्विक वन संसाधन आकलन 2020

  • 30 Jul 2020

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा 21 जुलाई, 2020 को जारी व्यापक ‘वैश्विक वन संसाधन आकलन 2020’ के अनुसार एक दशक के दौरान वन क्षेत्र में इजाफा करने वाले दस देशों में भारत तीसरे स्थान पर है।

महत्वपूर्ण तथ्य: दुनिया में कुल वन क्षेत्र 4.06 बिलियन हेक्टेयर है, जो कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 31% है।

  • 2010-2020 के दौरान जिन 10 देशों में वन क्षेत्र में औसतन सालाना इजाफा हुआ है, उनमें पहले स्थान पर चीन है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, भारत, चिली, वियतनाम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इटली और रोमानिया शामिल हैं। पूरे विश्व के वन क्षेत्र में भारत की हिस्सेदारी 2 फीसदी है।
  • एशियाई महाद्वीप ने 2010-20 में 1.17 मिलियन हेक्टेयर / प्रतिवर्ष की वृद्धि दर से वन क्षेत्र में सबसे अधिक शुद्ध इजाफा किया।

भारत कि स्थिति: एक दशक के दौरान, भारत में औसतन हर साल 0.38% वन क्षेत्र में इजाफा रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, प्राकृतिक रूप से उपजने वाले वन क्षेत्र में इजाफा नहीं हो रहा है।

  • भारत में स्थानीय निवासी, आदिवासी और स्वदेशी समुदायों द्वारा देखरेख किए जा रहे वन क्षेत्र वर्ष 1990 में शून्य थे, जो 2015 में बढ़ कर लगभग 2.5 करोड़ हेक्टेयर हो गए।
  • वन क्षेत्रों की वजह से रोजगार पाने वाले लगभग 12.5 मिलियन लोगों में से 50 फीसदी यानी लगभग 6.23 मिलियन लोग भारत से हैं।