जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का युवा सलाहकार समूह

  • 01 Aug 2020

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 28 जुलाई, 2020 को ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का युवा सलाहकार समूह’ गठित किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस समूह में भारतीय जलवायु कार्यकर्ता अर्चना सोरेंग को 6 अन्य जलवायु कार्यकर्ताओं के साथ नामित किया गया है।

  • 18 से 28 आयु वर्ग का यह समूह बिगड़ते जलवायु संकट से निपटने के लिए दृष्टिकोण और समाधान प्रस्तुत करेगा।
  • यह पहल सितंबर 2018 में शुरू की गई 'संयुक्त राष्ट्र युवा रणनीति 2030' के विजन के अनुरूप है।
  • सोरेंग पक्ष-समर्थन (Advocacy) और अनुसंधान में अनुभवी हैं, और वह स्वदेशी समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक प्रथाओं के दस्तावेजीकरण, संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं।
  • 24 वर्षीय सोरेंग ओडिशा के आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले की मूल निवासी हैं।