जनजातीय कार्य मंत्रालय को स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड

  • 01 Aug 2020

30 जुलाई, 2020 को जनजातीय कार्य मंत्रालय को मंत्रालय के छात्रवृत्ति प्रभाग की आईटी सक्षम छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तीकरण के लिए एसकेओसीएच (स्कॉच) गोल्ड अवॉर्ड दिया गया।

  • 66वीं स्कॉच 2020 प्रतियोगिता का शीर्षक 'डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से कोविड का मुकाबला कर रहा भारत' था।
  • स्कॉच पुरस्कार वर्ष 2003 में स्थापित किया गया था। स्कॉच समूह समावेशी विकास पर ध्यान देने के साथ ही सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से संबंधित भारत का अग्रणी थिंक टैंक है।