अमर सिंह का निधन

  • 04 Aug 2020

राज्य सभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद 1 अगस्त, 2020 को सिंगापुर में निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे।

  • सिंह ने कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और 1996 में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।
  • वे 1996 में पहली बार राज्य सभा के लिए चुने गए थे। उन्हें 2016 में एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में उच्च सदन के लिए फिर से चुना गया था।
  • 2011 में, उन्होंने अपना राष्ट्रीय लोक मंच बनाया और 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में 300 से अधिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।