जॉन ह्यूम का निधन

  • 05 Aug 2020

उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख राजनेता तथा नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन ह्यूम का 3 अगस्त, 2020 को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे।

  • ह्यूम उत्तरी आयरलैंड में 30 से अधिक वर्षों के लिए सबसे अधिक सम्मानित राजनेताओं में से एक थे।
  • वे 1970 में सोशल डेमोक्रेटिक एंड लेबर पार्टी (SDLP) के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने 1979 से 2001 तक पार्टी का नेतृत्व किया।
  • उत्तरी आयरलैंड में संघर्ष को समाप्त करने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें डेविड ट्रिम्बल के साथ 1998 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।