अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर संगठन

  • 05 Aug 2020

28 जुलाई, 2020 को अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर संगठन (ITER) द्वारा फ्रांस में दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ‘संलयन डिवाइस’ को एसेंबल किये जाने की शुरूआत की गई।

  • ITER एक प्रयोगात्मक परमाणु संलयन रिएक्टर है, जिसे दक्षिणी फ्रांस में बनाया जा रहा है।
  • पहली बार 1985 में शुरू संलयन में एक अंतरराष्ट्रीय संयुक्त प्रयोग के विचार के बाद से हजारों इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने ITER के डिजाइन में योगदान दिया है।
  • ITER संगठन आधिकारिक तौर पर 24 अक्टूबर, 2007 को स्थापित किया गया थाITER संगठन के सदस्य- चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, कोरिया, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।