मनोज सिन्हा

  • 07 Aug 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने 7 अगस्त, 2020 को जम्मू-कश्मीर के नए उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

  • उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लिया है, जिन्हें गुरुवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया।
  • तीन बार सांसद रह चुके, सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, वह 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर क्षेत्र से हार गए थे।