गिरीश चंद्र मुर्मू

  • 07 Aug 2020

केंद्र सरकार ने 6 अगस्त, 2020 को पूर्व गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया है। उन्होंने इससे पहले जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • वे कैग के पद पर राजीव महर्षि का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।
  • केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल की नियुक्ति से पहले 1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू, ने वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के रूप में सेवाएं दी थी।