शिक्षा पर कोविड-19 महामारी प्रभाव: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

  • 11 Aug 2020

4 अगस्त, 2020 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा शिक्षा पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक गिरावट के कारण अगले वर्ष लगभग 24 मिलियन बच्चों के स्कूल नहीं लौट पाने का खतरा है।

महत्वपूर्ण तथ्य: दुनिया भर में 1.6 अरब से अधिक शिक्षार्थी शिक्षा प्रणाली के व्यवधान से प्रभावित हुए हैं।

  • 2020 की दूसरी तिमाही के दौरान, उच्च विकसित देशों में सिर्फ 20% की तुलना में प्राथमिक स्तर पर गरीब देशों के स्कूल से 86% बच्चे प्रभावी रूप से बाहर हो गए हैं।
  • इस महामारी का सबसे अधिक प्रभाव लड़कियों और महिलाओं पर देखने को मिल सकता है, स्कूल बंद होने से वे बाल विवाह और लिंग आधारित हिंसा के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकती हैं।
  • 2020 की शुरुआत में, यह अनुमान लगाया गया था कि निम्न और मध्यम आय वाले देशों ने अपने शिक्षा बजट और गुणवत्ता शिक्षा के सतत विकास लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उपलब्ध धन के बीच 148 बिलियन डॉलर के अंतर का सामना किया है। कोविड-19 के कारण शैक्षिक वित्तपोषण का अंतर भी एक तिहाई बढ़ने की संभावना है। इसलिए शिक्षा बजट को संरक्षित करने और बढ़ाने की जरूरत है।