राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन

  • 05 Sep 2020

3-4 सितंबर, 2020 को जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन आयोजित किया गया।

  • केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • सम्मेलन में राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान (एनआईटीआर) की स्थापना के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • प्रस्तावित राष्ट्रीय संस्थान अगले कुछ महीनों में काम करना शुरू करेगा और देश भर के प्रतिष्ठित सरकारी तथा गैर- सरकारी एनजीओ के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण जनजातीय अनुसंधान करेगा।