रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

  • 26 Sep 2020

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 23 सितंबर, 2020 को कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे।

  • चार बार सांसद रहे अंगड़ी पेशे से एक वकील थे। वह पहली बार 2004 में लोक सभा के लिए चुने गए और बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र से लगातार जीतते रहे।