भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम दिवस का आयोजन

  • 26 Sep 2020

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग द्वारा 15 सितंबर, 2020 को 56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम-आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।

  • भारतीय उच्चायोग के अनुसार 2007 के बाद से 4000 से अधिक बांग्लादेशी युवा पेशेवरों ने विभिन्न आईटीईसी कार्यक्रमों का लाभ उठाया है।

भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम : यह कार्यक्रम 1964 में विदेश मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था और भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित है।

  • कार्यक्रम अनिवार्य रूप से द्विपक्षीय प्रकृति का है। हालाँकि, हाल के वर्षों में, आईटीईसी संसाधनों का उपयोग क्षेत्रीय और अंतर-क्षेत्रीय संदर्भों में किए गए सहयोग कार्यक्रमों के लिए भी किया गया है, जैसे कि अफ्रीका के लिए आर्थिक आयोग, राष्ट्रमंडल सचिवालय आदि।