हिमालयन चंद्र टेलिस्कोप

  • 30 Sep 2020

हिमालयन चन्द्र टेलीस्कोप के 20 वर्ष पूरे होने पर 28 सितंबर, 2020 को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

  • 2 मीटर व्यास वाले इस ऑप्टिकल–इन्फ्रारेड टेलिस्कोप को लद्दाख में भारतीय खगोलीय वेधशाला के भीतर स्थापित किया गया है।
  • हिमालयी चन्द्र टेलीस्कोप का उपयोग कई समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियानों में नक्षत्रीय धमाकों, धूमकेतु, छोटे तारों और बहिर्ग्रह निगरानी के लिए किया जाता है।
  • इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और शिक्षा केंद्र (CREST) से प्राप्त एक समर्पित उपग्रह संचार लिंक का उपयोग करके भारतीय तारा भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु द्वारा सुदूर संचालित किया जाता है।