पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन

  • 06 Oct 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री और 9 बार सांसद रहे काजी रशीद मसूद का 5 अक्टूबर, 2020 को रुड़की में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

  • मसूद सहारनपुर से लोक सभा के पांच बार सदस्य रह चुके थे। उन्होंने अप्रैल से नवंबर 1990 तक वी. पी. सिंह सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में भी काम किया था।
  • मसूद 2007 में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के उम्मीदवार भी थे, जिसमें वे तीसरे स्थान पर रहे थे।