आईएसएलआरटीसी और एनसीईआरटी के बीच समझौता

  • 06 Oct 2020

'भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र’ (आईएसएलआरटीसी) और एनसीईआरटी के बीच 6 अक्टूबर, 2020 को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

उद्देश्य: बधिर बच्चों के लिए संचार के उनके पसंदीदा प्रारूप अर्थात भारतीय सांकेतिक भाषा में शिक्षा सामग्री सुलभ कराना।

  • समझौता ज्ञापन के तहत, शैक्षिक प्रिंट सामग्री जैसे एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों, शिक्षकों की हैंडबुक और अन्य पूरक सामग्री और हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों के कक्षा एक से कक्षा बारहवीं तक के सभी विषयों के संसाधनों को डिजिटल प्रारूप में भारतीय सांकेतिक भाषा में परिवर्तित किया जाएगा।
  • 2011 में स्थापित भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का एक स्वायत्त राष्ट्रीय संस्थान है।
  • यह संस्थान भारतीय सांकेतिक भाषा के उपयोग को लोकप्रिय बनाने, भारतीय सांकेतिक भाषा में शिक्षण और अनुसंधान के संचालन के लिए मानव-शक्ति के विकास के लिए समर्पित है।