भारत - बांग्लादेश द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर'

  • 07 Oct 2020

भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' का दूसरा संस्करण 3 अक्टूबर, 2020 को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में किया गया।

उद्देश्य: समुद्री अभ्यास और संचालन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम के माध्यम से जंगी कार्रवाई का अंतर और संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना।

  • इस सत्र में दोनों नौसेनाओं के पोत द्वारा सतह युद्ध अभ्यास, नाविक कला विकास और हेलीकॉप्टर संचालन का अभ्यास किया गया।
  • बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास का पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था।

अन्य तथ्य: इसके अतिरिक्त 4 से 5 अक्टूबर, 2020 तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में ‘भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना संयुक्त गश्ती’ (CORPAT) का तीसरा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दोनों नौसेना इकाइयों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ संयुक्त रूप से गश्त की।

  • संयुक्त गश्ती करने से दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ बेहतर हुई और गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन को रोकने के उपायों को लागू करने में तत्परता दिखाई गई।