विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार 2020

  • 07 Oct 2020

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) ने 6 अक्टूबर, 2020 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किए।

  • ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। इसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक स्मृति चिन्ह और नकद धनराशि शामिल होते हैं।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और और वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ाने में अपना योगदान देने वाले लोगों तथा संस्थाओं को छ: श्रेणियों में यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • ये छ: श्रेणियां हैं- विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार में उत्कृष्ट प्रयास (5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार), पुस्तकों और पत्रिकाओं सहित प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार, बच्चों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना, लोकप्रिय विज्ञान और प्रौद्योगिकी साहित्य का अनुवाद, नवीन और पारंपरिक तरीकों के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार। अंतिम पांच श्रेणियों में 2 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

पात्रता: 35 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत में पंजीकृत सभी संस्थान या फिर केंद्र/ राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्राधिकृत एक सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिखित रूप में अनुशंसित हों।