राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020

  • 07 Oct 2020

  • रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के पहले संस्करण के परिणाम 6 अक्टूबर, 2020 को नई दिल्ली में जारी किए।
  • उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने उत्कृष्ट स्टार्टअप्स और इकोसिस्टम को सक्षम करने वालों को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की शुरूआत की है।
  • पहले संस्करण के लिए 12 क्षेत्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ये 12 क्षेत्र हैं- कृषि, शिक्षा, उद्यम प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वित्त, खाद्य, स्वास्थ्य, उद्योग 4.0, अंतरिक्ष, सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सेवाएं।
  • इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव पैदा करने वाले, महिला नेतृत्व वाले और शैक्षणिक परिसरों में स्थापित स्टार्टअप को भी इन पुरस्कारों के लिए चुना जाता है।
  • कार्यक्रम के दौरान 'स्टार्टअप इंडिया शोकेस' और स्टार्टअप्स के प्रमाणपत्र हेतु 'ब्लॉकचेन-आधारित प्रमाणपत्र सत्यापन प्रणाली' भी लॉन्च की गई।
  • स्टार्टअप इंडिया शोकेस, स्टार्टअप इंडिया पोर्टल का हिस्सा है। यहाँ प्रदर्शित स्टार्टअप्स को विशेषज्ञों का साथ मिलेगा और उनके दायरों का विस्तार सामाजिक प्रभाव समेत फिनटेक, एडटेक (शिक्षा प्रौद्योगिकी) व अन्य क्षेत्रों में भी होगा।