भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2020

  • 08 Oct 2020

स्वीडन स्थित ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा 6 अक्टूबर, 2020 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई।

  • यह पुरस्कार रोजर पेनरोज (Roger Penrose) को रेनहार्ड गेनजेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया गेज (Andrea Ghez) के साथ संयुक्त रुप से ब्रह्मांड में सबसे अनोखी घटना, ब्लैक होल के बारे में उनकी खोजों के लिए दिया गया है।

रोजर पेनरोज: पुरस्कार का आधा हिस्सा यूनाइटेड किंगडम के रोजर पेनरोज (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक) को दिया गया।

खोज: ब्लैक होल का निर्माण सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान ( robust prediction) है।

रेनहार्ड गेनजेल और एंड्रिया गेज: पुरस्कार का बाकी आधा हिस्सा जर्मनी के रेनहार्ड गेनजेल (मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट जर्मनी और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, संयुक्त राज्य अमेरिका से संबद्ध) और अमेरिका की एंड्रिया गेज (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजेल्स संयुक्त राज्य अमेरिका से संबद्ध) को दिया गया।

खोज: हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट (supermassive compact object) ‘सुपरमैसिव ब्लैक होल’ की खोज के लिए।

अन्य तथ्य: 1903 में मैरी क्यूरी (Marie Curie), 1963 में मारिया गोएपर्ट-मेयर (Maria Goeppert-Mayer) और 2018 में डोन्ना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland) के बाद एंड्रिया गेज चौथी महिला हैं, जिन्हें भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।