भारतीय कपास के पहले ब्रांड और लोगो का लोकार्पण

  • 09 Oct 2020

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने 7 अक्टूबर, 2020 को दूसरे विश्व कपास दिवस पर भारतीय कपास के पहले ब्रांड और लोगो का लोकार्पण किया।
  • विश्व कपास व्यापार में अब भारत के प्रीमियम कपास को ‘कस्तूरी कपास’ के नाम से जाना जाएगा। कस्तूरी कपास ब्रांड सफेदी, चमक, मृदुलता, शुद्धता, शुभ्रता, अनूठापन एवं भारतीयता का का प्रतिनिधित्व करेगा।

  • भारत विश्व में कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। कपास देश की प्रमुख व्यावसायिक फसलों में एक है और यह करीब 60 लाख किसानों को आजीविका प्रदान करता है।
  • भारत में हर साल 60 लाख टन कपास का उत्पादन होता है, जो विश्व कपास का लगभग 23% है। भारत विश्व की कुल जैविक कपास ऊपज के लगभग 51% का उत्पादन करता है।