केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

  • 09 Oct 2020

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।

  • पासवान नौ बार लोक सभा सांसद रहे और वर्तमान में राज्य सभा सांसद थे। उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के साथ राजनीतिक सफर शुरु किया। 1969 में वे पहली बार बिहार विधान सभा के लिए चुने गए।
  • 1977 में पासवान पहली बार हाजीपुर से जनता पार्टी के सदस्य के तौर पर लोक सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद वे 1980, 1989, 1991,1996 ,1998, 1999, 2004 और 2014 में भी लोक सभा चुनाव जीते। इस दौरान वो केंद्र की विभिन्न सरकारों में मंत्री रहे।
  • वर्ष 2000 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था। 2019 में उन्होंने पार्टी की कमान अपने पुत्र चिराग पासवान को सौंप दी थी।