साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2020

  • 09 Oct 2020

  • 8 अक्टूबर, 2020 को स्वीडिश एकेडमी द्वारा साहित्य के लिए 2020 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस वर्ष 77 वर्षीया अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को यह पुरस्कार दिया गया।

  • ग्लूक को ‘’उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए सम्मानित किया गया, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है’’।
  • येल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर, ग्लुक ने 1968 में 'फर्स्टबोर्न' (Firstborn) शीर्षक से अपने संग्रह की शुरुआत की।
  • उन्होंने 1993 में अपने संग्रह 'द वाइल्ड आइरिस' (The Wild Iris) के लिए पुलित्जर पुरस्कार और 2014 में 'फेदफुल' (Faithful) और 'वर्चुअस नाइट' (Virtuous Nigh) के लिए 'नेशनल बुक अवार्ड' जीता था।
  • वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली 16वीं महिला हैं और पिछले दशक में ओल्गा टोकार्चुक (2018), स्वेतलाना अलेक्सीविच (2015) और एलिस मुनरो (2013) के बाद साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली चौथी महिला हैं।