कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम

  • 09 Oct 2020

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 29 सितंबर, 2020 को कार्यस्थल पर कोविड-19 सुरक्षा उपायों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • यह एक अग्रणी सामाजिक सुरक्षा संगठन है, जो रोजगार चोट, बीमारी, मृत्यु आदि आवश्यकता के समय नकद हितलाभ एवं उचित चिकित्सा देखरेख जैसे व्यापक सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है।
  • संसद द्वारा कर्मचारियों के राज्य बीमा अधिनियम, 1948 (ईएसआई अधिनियम) की घोषणा, स्वतंत्र भारत में श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पर पहला बड़ा कानून था।
  • इस योजना का उद्घाटन 24 फरवरी, 1952 को कानपुर में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था।
  • यह श्रमिकों की लगभग 3.49 करोड़ परिवार इकाइयों को कवर किए हुए है और अपने 13.56 करोड़ लाभार्थियों को अद्वितीय नकद हित लाभ एवं उचित चिकित्सा देख-रेख प्रदान कर रहा है।