अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020

  • 13 Oct 2020

12 अक्टूबर, 2020 को अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों पॉल आर. मिलग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को संयुक्त रूप से 2020 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों अर्थशास्त्री कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।

क्यों दिया गया? ‘नीलामी के सिद्धांत (auction theory) में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिए’।

  • नए नीलामी प्रारूप इस बात का उदाहरण हैं कि बुनियादी अनुसंधान कैसे बाद में समाज को लाभ पहुंचाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
  • 2019 में, यह पुरस्कार भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर द्वारा साझा किया गया था। तीनों को वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए सम्मानित किया गया था।
  • तकनीकी रूप से इसे ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के लिए स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है। यह पुरस्कार 1969 में शुरू किया गया था और अब इसे नोबेल पुरस्कारों के रूप में व्यापक पहचान मिली है।