अरुणाचल के सुदूर गांव ब्रोकसार्थंग तक पहुंचा नल से जल

  • 15 Oct 2020

  • भारत और भूटान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी केमेंग जिले के छोटे से गांव ब्रोकसार्थंग के सभी घरों में जल जीवन अभियान के तहत नल से जलापूर्ति कर दी गई है। यह योजना पाइप्ड ग्रेविटी सिस्टम (piped gravity system) पर आधारित है।
  • ब्रोकसार्थंग गांव मध्य समुद्री स्तर (एमएसएल) से लगभग 2,900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां ‘ब्रोकपा‘ समुदाय से संबंधित 170 व्यक्तियों की वर्तमान आबादी के साथ 22 परिवार हैं।
  • ब्रोकपा याक के पालन पोषण एवं खानाबदोश जीवनशैली के लिए विख्यात हैं। यह गांव जिला मुख्यालय बोमडिला से लगभग 76 किमी. तथा निकटतम शहर दिरांग से 36 किमी. की दूरी पर है।