खाद्य एंव कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ

  • 17 Oct 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्य एंव कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर, 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया तथा हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव- संवर्धित किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की।

भारत और एफएओ: भारत का एफएओ के साथ ऐतिहासिक संबंध रहा है। भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी डॉ बिनय रंजन सेन 1956-1967 के दौरान एफएओ के महानिदेशक थे। 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ की स्थापना उनके समय (1961) में ही की गई थी।

  • वर्ष 2016 को अंतरराष्ट्रीय दलहन वर्ष और 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किए जाने के भारत के प्रस्तावों को भी एफएओ द्वारा समर्थन दिया गया।

कुपोषण की समस्या से निबटने के प्रयास: भारत ने 10 करोड़ से अधिक लोगों को लक्षित करते हुए एक महत्वाकांक्षी पोषण अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य शारीरिक विकास में बाधा, कुपोषण, एनीमिया और जन्म के समय कम वजन जैसी समस्या से निजात पाना है।

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के नेतृत्व में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली के तहत पिछले पांच वर्षों के दौरान पोषक तत्वों से समृद्ध फसलों की 53 किस्मों का विकास किया गया है।