मृदा संचरित कृमि संक्रमण

  • 21 Oct 2020

मृदा संचरित कृमि संक्रमण (Soil-Transmitted Helminthiases -STH), जिसे आंतों के परजीवी कीड़ा संक्रमण के रूप में भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता है।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह ज्यादातर मलिन बस्तियों में पाई जाती है। ये बच्चों के शारीरिक विकास और स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालती है और एनीमिया और कुपोषण का कारण बन सकती है।

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कृमिहरण दिवस (नेशनल डीवर्मिंग डे) कार्यक्रम को 2015 में शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम स्कूलों और आंगनवाड़ियों के जरिए वर्ष में दो बार एकल दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुमोदित एल्बेंडाजोल टैबलेट का उपयोग विश्व स्तर पर जन औषधि प्रशासन (एमडीए) कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में बच्चों और किशोरों (1-19 वर्ष) में आंतों के कीड़े के इलाज के लिए किया जाता है।
  • 2012 में STH पर प्रकाशित विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 1-14 वर्ष आयु वर्ग के 64% बच्चे मृदा संचरित कृमि संक्रमण के जोखिम के दायरे में थे।