पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं (ऊर्जा और संसाधन संस्थान, TERI का आकलन)

  • 08 Oct 2020

  • 5 अक्टूबर, 2020 को ऊर्जा और संसाधन संस्थान (The Energy and Resources Institute- TERI) ने एक आकलन ज़ारी किया है, जिसके अनुसार, दिल्ली चिड़ियाघर द्वारा प्रदान की गई पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का वार्षिक आर्थिक मूल्य 426 करोड़ रुपये है।
  • यह अध्ययन, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority- CZA) द्वारा किया गया था।

प्रमुख बिंदु

  • पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं में जैव विविधता संरक्षण, रोजगार सृजन, शिक्षा और अनुसंधान, कार्बनिक भंडारण तथा मनोरंजक और सांस्कृतिक योगदान प्रमुख हैं।
  • जब कार्बन भंडारण, भूमि का सरोगेट मूल्य और दिल्ली चिड़ियाघर का भूमि मूल्य को एक साथ एक साथ रखकर पारिस्थिति की तंत्र सेवाओं पर विचार किया जाता है तो उनका लगभग 55,209 करोड़ रूपयेका योगदान है।

महत्त्व

  • यह भारत में 'पहला-पहला' अध्ययन है, जिसने चिड़ियाघर द्वारा प्रदान की गई महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का "शक्तिशाली आधारभूत मूल्यांकन (Powerful Baseline Assessment)" दिया है।
  • इन अनुमानों का उपयोग पूरे भारत में चिड़ियाघरों द्वारा प्रदान किए गए मूल्य की गणना करने के लिए किया जा सकता है।

पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं

  • ये पारिस्थितिक तंत्रों द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभ हैं जो मानव जीवन को संभव और जीने लायक बनाने में योगदान करते हैं।
  • पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं के उदाहरणों में खाद्य और पानी, बाढ़ का विनियमन, मिट्टी का क्षरण और रोग का प्रकोप जैसे उत्पाद तथाग़ैर-भौतिकी लाभ जैसे प्राकृतिक क्षेत्रों में आनंदप्रद और आध्यात्मिक लाभ शामिल हैं।
  • मिलेनियम पारिस्थितिकी तंत्र आकलन (Millennium Ecosystem Assessment- MEA), 2005 के अनुसार, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ " पारिस्थितिकी तंत्र से लोगों को मिलने वाले लाभ" है।

वर्गीकरण

मिलेनियम पारिस्थितिकी तंत्र आकलन (MEA) पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को चार मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत करता है-

  • प्रावधान सेवाएं (Provisioning Services): ये पारिस्थितिक तंत्र से प्राप्त उत्पाद हैं जैसे खाद्य पदार्थ, ताजे पानी, लकड़ी, फाइबर, आनुवंशिक संसाधन और दवाएं इत्यादि।
  • विनियमन सेवाएं (Regulating Services): इन्हें पारिस्थितिक तंत्र प्रक्रियाओं के नियमन से प्राप्त लाभों के रूप में परिभाषित किया गया है जैसे कि जलवायु विनियमन, प्राकृतिक खतरा विनियमन, जल शोधन और अपशिष्ट प्रबंधन, परागण या कीट नियंत्रण इत्यादि।
  • निवास सेवाएं (Habitat Services): ये प्रवासी प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करने और जीन-पूल की व्यवहार्यता बनाए रखने के लिए पारिस्थितिक तंत्र के महत्व को उजागर करते हैं।
  • सांस्कृतिक सेवाएं (Cultural Services): इनमें गैर-भौतिक लाभ शामिल हैं जो लोग पारिस्थितिक तंत्र से प्राप्त करते हैं, जैसे आध्यात्मिक संवर्धन, बौद्धिक विकास, मनोरंजन और सौंदर्य मूल्य इत्यादि।

मिलेनियम पारिस्थितिकी तंत्र आकलन (MEA)

  • मिलेनियम पारिस्थितिकी तंत्र आकलन (MEA),पर्यावरण पर मानव प्रभाव का एक प्रमुख मूल्यांकन है, जिसकी मांग वर्ष 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ‘कोफी अन्नान’ ने की थी।

उद्देश्य

  • पारिस्थितिकी तंत्र के परिणामों का आकलन करके मानव कल्याण के लिए उसमें बदलाव करना।
  • वैज्ञानिक आधार का अध्ययन करकेउन प्रणालियों के संरक्षण और स्थायी उपयोग तथा मानव कल्याण में उनके योगदान को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना।