ई-धरती जियो पोर्टल

  • 22 Oct 2020

  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 21 अक्टूबर, 2020 को 'ई-धरती जियो पोर्टल' (e-Dharti Geo Portal) लॉन्च किया।
  • विरासत में प्राप्त ड्रॉइंग जैसे नक्शे और लीज प्लान को एमआईएस प्रणाली में संग्रहित करने के लिये भूमि और विकास कार्यालय ((L&DO) ई-धरती पोर्टल के साथ जीआईएस डेटा का एकीकरण कर रहा है।
  • ई-धरती जियो पोर्टल के माध्यम से भूमि और विकास कार्यालय (एल एंड डीओ) द्वारा संपत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने की सेवा का शुभारंभ किया गया। प्रमाण पत्र में संपत्ति का विवरण जैसे-भूमि का प्रकार, संपत्ति का प्रकार, आवंटन की तिथि, संपत्ति की स्थिति आदि शामिल है।