वर्ष 2100 तक भारत में सबसे अधिक कार्यशील आबादी: लांसेट

  • 23 Oct 2020

लैंसेट (Lancet) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में वर्ष 2100 तक सर्वाधिक कार्यशील आबादी होने का अनुमान है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसके बाद नाइजीरिया, चीन, और अमेरिका में सबसे अधिक कार्यशील आबादी होगी, जिनकी उम्र 20 से 64 साल के बीच होगी।

  • हालांकि, इस रिपोर्ट में वर्ष 2100 तक दुनिया में कामकाजी आबादी में भारी गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।
  • वर्ष 2100 तक भारत और चीन में काम करने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी आएगी, इसके बावजूद भारत में 20 साल से 64 साल की उम्र के लोगों की संख्या सबसे अधिक होगी।
  • भारत 2050 तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे निकल सकता है और 2100 तक उस स्थान पर बरकरार रह सकता है।
  • दुनियाभर की आबादी वर्ष 2064 में सबसे अधिक 9.73 बिलियन होगी, इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगी, जो वर्ष 2100 में घटकर 8.79 बिलियन पर आ जाएगी।
  • 2100 में आबादी के हिसाब से भारत, नाइजीरिया, चीन, अमेरिका और पाकिस्तान पांच सबसे बड़े देश होने की संभावना है।