हरियाणा एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक में सबसे शीर्ष पर

  • 26 Oct 2020

  • हरियाणा देश के 29 राज्यों में एनीमिया मुक्त भारत (एएमबी) सूचकांक में सबसे शीर्ष पर है। यह जानकारी चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अक्टूबर 2020 में राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी की 8वीं बैठक के दौरान दी गई।
  • पूरे भारत में एनीमिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और यूनिसेफ ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक जारी किया गया जिसमें हरियाणा 46.7 सूचकांक के साथ शीर्ष स्थान पर है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 34 राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहे हैं। वर्ष 2019-20 में पहली बार राज्य में 93% टीकाकरण किया गया था।