हरियाणा की पहली महिला सांसद चंद्रावती का निधन

  • 19 Nov 2020

हरियाणा की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का 15 नवंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं।

  • जनता पार्टी की नेता रह चुकी चंद्रावती 1977 में हरियाणा की पहली महिला सांसद बनीं, जब उन्होंने भिवानी निर्वाचन क्षेत्र से चौधरी बंसीलाल को हराया था।
  • बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गईं और 1990 में उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद संभाला था।