भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली को आईएमओ की मान्यता

  • 24 Nov 2020

11 नवंबर, 2020 को भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) द्वारा हिंद महासागर क्षेत्र में संचालन के लिए ‘वर्ल्ड वाइड रेडियो नेविगेशन सिस्टम’ (WWRNS) के एक घटक के रूप में मान्यता मिल गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इससे अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) और रूसी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GLONASS) की तरह व्यापारी जहाजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए IRNSS का उपयोग किया जा सकेगा।

  • IRNSS भारत द्वारा विकसित एक स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली है। इसे हिंद महासागर में जहाजों के नौवहन में सहायता के लिए सटीक स्थिति सूचना सेवा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • यह भारतीय सीमा से लगभग 1500 किमी. तक फैले हिंद महासागर में अमेरिका के स्वामित्व वाली GPS की जगह ले सकता है।
  • भारत अपनी स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन प्रणाली वाला चौथा देश बन गया है। अमेरिका, रूस और चीन के पास अपनी स्वयं की नौवहन प्रणाली है।