मालाबार नौसैन्य अभ्यास 2020

  • 24 Nov 2020

  • मालाबार नौसैन्य अभ्यास के 24वें संस्करण का आयोजन नवंबर 2020 में दो चरणों में किया गया।
  • पहले चरण का आयोजन 3 से 6 नवंबर, 2020 तक बंगाल की खाड़ी में स्थित विशाखापत्तनम में हुआ।
  • इसमें भारतीय नौसेना (आईएन), यूनाइटेड स्टेट्स नेवी (यूएसएन), जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी (आरएएन) शामिल हुई।
  • नौसैन्य अभ्यास की मालाबार श्रृंखला की शुरुआत 1992 में भारतीय नौसेना और यूनाइटेड स्टेट्स नेवी के द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में हुई थी। जापानी नौसेना मालाबार से 2015 में जुड़ा। 2020 के संस्करण में ऑस्ट्रेलियन नेवी इस अभ्यास में शामिल हुआ।
  • मालाबार 20 के दूसरे चरण का आयोजन 17 से 20 नवंबर, 2020 तक अरब सागर में किया गया।