नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री

  • 26 Nov 2020

नीतीश कुमार ने 16 नवंबर, 2020 को सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। । भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।

  • नितीश कुमार ने किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ा। तारकिशोर प्रसाद ‘कटिहार’ निर्वाचन क्षेत्र से तथा रेणु देवी ‘बेतिया’ निर्वचन क्षेत्र से विधायक हैं।
  • 17वें विधान सभा चुनाव में कुल 243 सीटों में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार में पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 125 सीटें जीतीं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित महागठबंधन को 110 सीटें हासिल हुई।
  • भारतीय जनता पार्टी को 74 सीटों पर विजय मिली, जबकि राजद को 75 सीटों पर जीत हासिल हुई।
  • विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राजद के तेजस्वी यादव हैं, जो ‘राघोपुर’ निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए।
  • भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार सिन्हा बिहार विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए हैं। विजय कुमार सिन्हा ‘लखीसराय’ निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।