छठे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का 'कर्टेन रेजर' समारोह

  • 30 Nov 2020

नवंबर 2020 में सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं IITR, NBRI एवं CSIO और भारतीय मौसम विभाग में छठे ‘भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020’ (India International Science Festival – IISF 2020) का 'कर्टेन रेजर' (Curtain Raiser) समारोह आयोजित हुआ।

महोत्सव का विषय: ‘आत्मनिर्भर भारत एवं विश्व कल्याण हेतु विज्ञान’ (Science for Self Reliant India and Global Welfare)

  • इस वर्ष यह महोत्सव विश्व प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती 22 दिसंबर, 2020 से प्रारंभ हो रहा है एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर, 2020 को संपन्न होगा।
  • भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 एक अनूठा संयोजन है। इसमें संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएं, प्रदर्शनी, चर्चाएं एवं वाद-विवाद के साथ- साथ व्यावहारिक व क्रियाशील ज्ञान प्रदर्शन, विशेषज्ञों से संवाद तथा वैज्ञानिक थिएटर, संगीत तथा कविता सहित ऐसे कार्यों के विभिन्न संवादात्मक रूप सम्मिलित हैं।