आर्कटिक वर्ल्ड आर्काइव

  • 30 Nov 2020

29 नवंबर, 2020 को 'मन की बात 2.0' की 18वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आर्कटिक वर्ल्ड आर्काइव' ( Arctic World Archive-AWA) परियोजना का जिक्र किया।

  • 2017 में स्थापित, आर्कटिक वर्ल्ड आर्काइव (AWA) में 15 से अधिक योगदान करने वाले राष्ट्रों के साथ दुनिया भर से मूल्यवान डिजिटल कलाकृतियों और जानकारी का एक प्रभावशाली संग्रह है।
  • AWA वेटिकन लाइब्रेरी, राजनीतिक इतिहास, विभिन्न युगों से उत्कृष्ट कृति, वैज्ञानिक सफलताओं और समकालीन सांस्कृतिक खजाने की पांडुलिपियों का घर है।
  • यह नॉर्वे में 'स्वालबार्ड' (Svalbard) द्वीप समूह पर एक आर्कटिक पर्वत के अंदर गहराई में स्थित है। इसे इस प्रकार से रखा गया है कि यह किसी भी प्रकार की प्राकृतिक या मानव जनित आपदाओं से प्रभावित ना हो सकें।
  • अजन्ता गुफाओं की चित्रकला धरोहर को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है।