चीन का रोबोटिक अंतरिक्ष यान ‘चांग ई-5’

  • 01 Dec 2020

24 नवंबर, 2020 को चीन ने चंद्रमा की सतह से चट्टानों और मलबों के नमूने लाने के लिये रोबोटिक अंतरिक्ष यान ‘चांग ई-5’(Chang'e-5) लॉन्च किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसे चीन के दक्षिणी हैनान प्रांत स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल (Wenchang Space Launch Center) से ‘लांग मार्च-5 रॉकेट’ (Long March- 5 rocket) की सहायता से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

  • ‘चांग ई-5’ मिशन सफल होने पर चीन चंद्रमा से नमूने लाने वाला अमेरिका और सोवियत संघ के बाद दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा।
  • ऐसा आखिरी मिशन वर्ष 1976 में सोवियत संघ का लूना-24 था।
  • चांग ई-5 मिशन का नाम चंद्रमा की प्राचीन चीनी देवी के नाम पर रखा गया है। इस मिशन के माध्यम से चंद्रमा की उत्पत्ति एवं निर्माण के बारे में समझने में और अधिक मदद मिलेगी।
  • जनवरी 2019 में, ‘चांग ई-4’ मिशन चंद्रमा की दूसरी ओर की सतह (डार्क साइड) पर लैंड कराने के लिये भेजा गया था। चंद्रमा के इस हिस्से में उतरने वाला यह पहला प्रोब (probe) था।