जॉनस मसेटी

  • 01 Dec 2020

29 नवंबर, 2020 को 'मन की बात 2.0' की 18वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के ‘जॉनस मसेटी’ (Jonas Masetti) का जिक्र किया।

  • जॉनस को ‘विश्वनाथ’ के नाम से भी जाना जाता है। वे ब्राजील में लोगों को वेदांत और गीता सिखाते हैं।
  • वे ‘विश्वविद्या’ नाम की एक संस्था चलाते हैं, जो रियो डि जेनेरो (Rio de Janeiro) से घंटें भर की दूरी पर ‘पेट्रोपोलिस’ (Petrópolis) के पहाड़ों में स्थित है।
  • जॉनस ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद, स्टॉक मार्केट कंपनी में काम किया, बाद में, उनका रुझान भारतीय संस्कृति और खासकर ‘वेदान्त’ की तरफ हो गया।
  • जॉनस ने भारत में वेदांत दर्शन का अध्ययन किया और 4 साल तक वे कोयंबटूर के ‘अर्श विद्या गुरूकुलम’ में रहे हैं।