पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन

  • 04 Jan 2021

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का 2 जनवरी, 2021 को निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।

  • बूटा सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वे आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।
  • सिंह ने 1960 के दशक में अकाली दल के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह 1962 में पहली बार पंजाब के मोगा से अकाली दल के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए, लेकिन जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो गए।
  • उन्होंने 1986 में राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने कृषि, संसदीय कार्य, नागरिक आपूर्ति, आवास, शिपिंग, परिवहन और खेल मंत्री के रूप में भी काम किया।
  • गृह मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल राजीव गांधी सरकार द्वारा 1989 में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के शिलान्यास की अनुमति देने के फैसले में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाएगा।
  • वह ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ में इंदिरा गांधी के साथ बहुत करीब से जुड़े थे और एक मंत्री के रूप में उन्होंने उस ऑपरेशन के बाद स्वर्ण मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य को भी देखा था।
  • वे बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके थे।