उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति

  • 05 Jan 2021

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।
  • दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‘हिमा कोहली’ को ‘तेलंगाना उच्च न्यायालय’ की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति ‘राघवेंद्र चौहान’ का स्थान लिया, जिन्हें ‘उत्तराखंड उच्च न्यायालय’ का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • ओडिशा उच्च न्ययालय के मुख्य न्यायाधीशन्यायमूर्ति ‘मोहम्मद रफीक’ को ‘मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय’ का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‘डा.एस मुरलीधर’ को ‘ओडिशा उच्च न्यायालय’ का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‘संजीब बनर्जी’ को ‘मद्रास उच्च न्यायालय’ का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‘पंकज मित्तल’ को ‘जम्मू-कश्मीर लद्दाख उच्च न्यायालय’ का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • एक अदला-बदली में, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‘जितेंद्र कुमार माहेश्वरी’ को ‘सिक्किम उच्च न्यायालय’ में स्थानांतरित किया गया, जबकि सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ‘अरूप कुमार सिंह’ अब ‘आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय’ के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे।