ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान

  • 05 Jan 2021

  • जल शक्ति और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने 30 दिसंबर, 2020 को ‘ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान’ में हिस्सा लिया।
  • ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान एक रिवर राफ्टिंग अभियान है, जिसे अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत ‘ब्रह्मपुत्र बोर्ड’ द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • 917 किमी. लंबा यह राफ्टिंग अभियान और आउटरीच कार्यक्रम 23 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में गेलिंग(Gelling) से शुरू हुआ था, जिसका समापन 21 जनवरी, 2021 को असम के असमरलगा (Assameralga) में होगा।
  • ‘नदियों के साथ जीवन’ (Living with the River) विषय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में जागरूक करना है।