सी-विजिल-21

  • 15 Jan 2021

हर दूसरे साल होने वाले समुद्री रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-21’ (Sea Vigil-21) के दूसरे संस्करण का आयोजन 12-13 जनवरी 2021 को किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: समुद्री रक्षा अभ्यास के पहले संस्करण का आयोजन जनवरी 2019 में हुआ था।

  • इस अभ्यास में समुद्र के तटवर्ती क्षेत्र में मौजूद देश के 13 राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश, मत्स्य पालन करने वाले और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले समुदाय भी शामिल हुए।
  • करीब 7516 किमी. वाले तटवर्ती और अनन्य आर्थिक क्षेत्र के दायरे में इस अभ्यास का आयोजन किया गया। अभ्यास का समन्वय भारतीय नौसेना द्वारा किया गया।
  • यह अभ्यास भारतीय नौसेना के थिएटर लेवल अभ्यास ‘ट्रोपेक्स’ ([Theatre-level Readiness Operational Exercise (TROPEX)] की दिशा में उठाया गया कदम है, जो कि हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
  • ‘सी विजिल’ और ‘ट्रोपेक्स’ अभ्यास मिलकर शांति से संघर्ष के बदलाव की परिस्थितियों सहित समुद्री इलाकों की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।