2019 आम चुनावों पर एटलस

  • 21 Jun 2021

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 जून, 2021 को ‘आम चुनाव 2019 - एक एटलस’ (General Elections 2019 - An Atlas) जारी किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: 2019 में आयोजित 17वां आम चुनाव मानव इतिहास का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास था, जिसमें भारत के 32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले 10.378 लाख मतदान केंद्रों पर 61.468 करोड़ मतदाताओं ने भागीदारी की।

  • 23 राज्यों और केंद्र- शासित प्रदेशों में ‘महिलाओं’ द्वारा किए गए मतदान का प्रतिशत पुरुषों के मतदान प्रतिशत से अधिक था।
  • 2019 के आम चुनावों में भारतीय चुनावों के इतिहास में सबसे कम लैंगिक अंतर देखा गया। मतदाता लिंग अनुपात (Elector Gender Ratio), जिसमें 1971 से सकारात्मक रुझान देखा गया है, 2019 के आम चुनावों में 926 था।
  • आम चुनाव 2019 में 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों की स्थापना की गई थी, जहां प्रति मतदान केंद्र के लिहाज से सबसे कम मतदाता (365) अरुणाचल प्रदेश में थे।
  • 2019 के आम चुनाव में, देश भर में दाखिल किए गए कुल 11,692 नामांकनों में से नामांकन रद्द किए जाने और नाम वापस लेने के बाद 8,054 योग्य उम्मीदवार थे।