2020 में बिजली गिरने में 22.6% की वृद्धि

  • 21 Jul 2021

सबसे बड़े वैश्विक अति स्थानीय मौसम नेटवर्क का संचालन करने वाले 'अर्थ नेटवर्क्स' (Earth Networks) द्वारा जारी '2020 इंडिया लाइटनिंग रिपोर्ट' के अनुसार, 2019 की तुलना में 2020 में भारत में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 22.6% की वृद्धि हुई थी।

महत्वपूर्ण तथ्य: कंपनी के टोटल लाइटनिंग नेटवर्क द्वारा 2020 में भारत में 39.5 मिलियन से अधिक आकाशीय बिजली की पल्सेस (pulses) का पता लगाया गया। कर्नाटक और महाराष्ट्र 2020 के दौरान सबसे अधिक आसमानी बिजली की पल्सेस वाले शीर्ष 10 राज्यों में शामिल थे।

  • तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में आसमानी बिजली की घटनाएं हुईं।
  • 2020 में, भारत में मानसून के मौसम के कारण मई, जून और सितंबर में आसमानी बिजली की उच्चतम घटनाएं देखी गई।
  • भूमध्य रेखा और हिंद महासागर से देश की निकटता के कारण, भारत अत्यधिक मात्रा में गर्मी और नमी का अनुभव करता है, जो पूरे दक्षिण एशिया में गंभीर और तड़ित वृष्टि (thunderstorms) में योगदान देता है।
  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के एक अध्ययन के अनुसार 2001 से भारत में हर साल बिजली गिरने से 2,360 लोगों की मौत हो जाती है।