भारतीय विरासत संस्थान

  • 21 Jul 2021

19 जुलाई, 2021 को संस्कृति मंत्रालय द्वारा लोक सभा में दी गई जानकारी के अनुसार सरकार ने भारत की समृद्ध मूर्त विरासत के संरक्षण और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में 'भारतीय विरासत संस्थान' (Indian Institute of Heritage) स्थापित करने का निर्णय लिया है।

  • ‘भारतीय विरासत संस्थान’ को निम्न संस्थानों के शैक्षणिक स्कंध (Academic wing) को एकीकृत करके मानद विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जा रहा है।
    • पुरातत्व संस्थान (पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान);
    • राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली के तहत अभिलेखीय अध्ययन विद्यालय;
    • राष्ट्रीय सांस्कृतिक संपदा संरक्षण अनुसंधानशाला (NRLC) लखनऊ;
    • कला, संरक्षण और संग्रहालय के इतिहास का राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान;
    • और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली
  • ये सभी ‘भारतीय विरासत संस्थान’ के विभिन्न विद्यालय बन जाएंगे।