इसरो मर्चेंडाइज प्रोग्राम

  • 29 Jul 2021

जुलाई 2021 में ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुकूलित अंतरिक्ष-थीम वाले मर्चेंडाइज प्रोग्राम या व्यापारिक कार्यक्रम’ (ISRO’s customised space-themed merchandise programme) ने कई कंपनियों के साथ शुरुआत की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: अब, कोई भी इसरो के मिशन और काम से जुड़े अधिकृत उत्पादों जैसे- स्केल मॉडल, टी-शर्ट, मग, स्पेस-थीम वाले शैक्षिक खेल, विज्ञान आधारित खिलौने आदि खरीद सकेगा।

  • इन उत्पादों को बनाने वाली आठ कंपनियों ने अब तक इसरो के साथ इसरो-थीम आधारित लेख / मॉडल के संबंध में पंजीकरण किया है, जिसमें इंडिक इंस्पिरेशन्स (पुणे), 1947IND (बेंगलुरू) और अंकुर हॉबी सेंटर (अहमदाबाद) शामिल हैं।
  • इसरो का मानना है कि यह ब्रांड प्रचार अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने तथा छात्रों, बच्चों और जनता में रुचि पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • सटीकता और इसरो के ज्ञान को सुनिश्चित करने के लिए स्केल किए गए मॉडल, लेगो सेट (LEGO sets), जिग्सॉ पहेली आदि बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे 3डी मॉडल और 2डी ड्रॉइंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।