अभिमन्यु मिश्रा शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

  • 29 Jul 2021

  • 30 जून, 2021 को भारतीय मूल के अमेरिकी अभिमन्यु मिश्रा शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। अभिमन्यु ने 12 साल, 4 महीने और 25 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की।
  • उन्होंने 2002 में रूस के सर्गेई कारजाकिन द्वारा बनाए गए 12 साल और सात महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
  • अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले अभिमन्यु मिश्रा ने बुडापेस्ट में वेजेर्केप्जो ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल किया। उन्होंने 15 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
  • ग्रैंड मास्टर का खिताब वैश्विक शतरंज संगठन (FIDE) द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाता है।