टैलिसमैन सेबर

  • 05 Aug 2021

ऑस्ट्रेलिया 2023 में भारत को अपने सबसे बड़े युद्धक अभ्यास 'टैलिसमैन सेबर' (Talisman Sabre) में शामिल करने के लिए उत्सुक है। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री पीटर डटन की अगले कुछ महीनों में भारत यात्रा के दौरान इसके लिए औपचारिक निमंत्रण दिया जा सकता है।

  • जुलाई में संपन्न टैलिसमैन सेबर 2021, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (ADF) और अमेरिकी सेना के बीच सबसे बड़ी द्विपक्षीय संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधि है।
  • इसमें थल, वायु और जल सेना के सात देशों के लगभग 17,000 सैन्य कर्मियों की भागीदारी देखी गई। अन्य देशों में कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम शामिल थे।